फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ अव्वल, हरदोई पिछड़ा

विज्ञापन
फोटो 21: गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की निगरानी करते डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रशासन ने तेजी दी है। बुधवार तक जिले में 11,07,033 मतदाताओं के गणना पत्रक भरकर डिजिटाइज्ड कराए जा चुके हैं। वहीं, अभी करीब 19 लाख मतदाताओं के गणना पत्रक भरवाकर डिजिटाइज्ड कराए जाने हैं। गणना पत्रकों को डिजिटाइज्ड कराने में आठ विधानसभा क्षेत्र में गोपामऊ पहले स्थान पर है जबकि हरदाेई पिछड़ गया है।
विज्ञापन

विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में देखे तो शहरी मतदाताओं की अपेक्षा ग्रामीण मतदाताओं में गणना पत्रक भरकर जमा किए जाने में जागरूकता दिख रही है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3,328 मतदेय स्थल से जुड़े 30,19,415 मतदाताओं के गणना पत्रक भरकर डिजिटाइज्ड कराए जाने हैं। यह काम चार दिसंबर तक होना है। बुधवार तक 11,07,033 मतदाताओं के गणना पत्रकों को डिजिटाइज्ड करा लिया गया है।
विधानसभावार स्थिति देखे तो विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ में 3,55,420 मतदाताओं में से 1,55,465 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड करा लिए गए हैं जो करीब 44 प्रतिशत हैं। विधानसभा क्षेत्र हरदोई में 4,24,542 मतदाताओं में से 1,30,293 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड हो पाए हैं जो कि करीब 31 प्रतिशत हैं। ऐसे ही विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में 4,17,380 में से 1,59,506, शाहाबाद में 3,68,429 में से 1,42,4,02, सांडी में 3,43,011 में से 1,29,258, बिलग्राम-मल्लावां में 3,98,496 में से 1,53,893, बालामऊ में 358,757 में से 1,17,323 और संडीला में 3,53,165 में से 1,1,893 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड करा लिए गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटाइजेशन की लगातार समीक्षा की जा रही है। कम स्थिति वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर बीएलओ के साथ अतिरिक्त कर्मियों को लगाकर गणना पत्रक भरवाने और वापस लिए जाने के साथ ही डिजिटाइजेशन कराने की व्यवस्था दी गई है।
-
विधानसभा क्षेत्रवार अब डिजिटाइज्ड किए गए गणना पत्रकों पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र का नाम - डिजिटाइज्ड गणना पत्रक
-सवायजपुर : 1,59,506
-शाहाबाद : 1,42,402
-हरदोई : 1,30,293
-गोपामऊ : 1,55,465
-सांडी : 1,29,258
-बिलग्राम-मल्लावां : 1,53,893
-बालामऊ : 1,17,323
-संडीला : 1,18,893

एआईआरओ ने डिजिटाइजेशन का किया निरीक्षण
सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बुधवार को मतदाताओं के गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की निगरानी की। कर्मचारियों का बताया कि पूरी तरह से भरे हुए गणना पत्रक को भारत निर्वाचन आयोग के एप पर अपलोड करने के साथ ही विवरण को अपडेट करें। विवरण के अपडेट होने पर मतदाता की फोटो को भी अपडेट करें जिससे नवीन मतदाता सूची में मतदाता का पूरा विवरण और फोटो अपडेट हो जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि डिजिटाइजेशन में और तेजी लाएं ताकि काम समय से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें