फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों और मकानों के गिरने से हुए नुकसान का जल्द दें मुआवजा : रजनी तिवारी

विज्ञापन
फोटो- 40-ऐंठाखेड़ा में ग्रामीणों से जानकारी लेतीं उच्च ​शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रविवार को पिहानी विकास खंड के ऐंठाखेड़ा और इटारा में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव का जायजा लिया। ग्रामीणों से उनकी परेशानियां पूछीं और फसल के नुकसान आदि को देखा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम शाहाबाद अविनाश कुमार को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद की मदद कराई जाए। जिन लोगों के मकान गिर गए हैं उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही फसलों के नुकसान का आकलन कर इसका भी मुआवजा संबंधित किसानों को दिलाने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों काे राशन की जरूरत हो उन्हें राशन किट भी वितरित कराई जाए। रजनी तिवारी ने टोडरपुर विकास खंड के लोना और चेना गांवों का भी जायजा लेकर ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें