फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुजफ्फरनगर में शिक्षक को गोली मारने की घटना का किया विरोध

Mon, 18 Mar 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सोमवार को परीक्षकों ने दो बजे तक मूल्यांकन कार्य करने के बाद उसे बंद कर दिया और जीआईसी हाल में एकत्रित होकर मुजफ्फरनगर में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को आरक्षी द्वारा गोली मारने की घटना का विरोध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ. राजेश तिवारी ने बताया कि शिक्षक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को मूल्यांकन व परीक्षा केंद्र पर न लगाया जाए, जो नशे में रहते हों।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि शिक्षक के साथ हुई घटना दुखद है, इसी को लेकर दोपहर बाद मूल्यांकन कार्य नहीं हुआ। वहीं सोमवार को जीआईसी में इंटर की 18202 और आरआर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 18788 और वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 18750 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें