फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने सीओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-46- सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते युवक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला डाकघर में आधार बनवाने को लगे युवकों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगा दोपहर में सीओ कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। युवकों ने तहसीलदार अंबिका चौधरी को प्रार्थना पत्र सीओ अमित किशोर से मामले को संज्ञान में लेने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुशांत मिश्रा व साथियों ने बताया कि आधार बनवाने के लिए सुबह से ही डाकघर के बाहर लाइन में लगे थे। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था हो गई। इस बीच वहां आए पुलिस कर्मियों ने उनके व अन्य लोगों के साथ अभद्रता की। बताया कि वह सीओ के पास शिकायत करने गए थे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें