फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परियोजना निदेशक ने पिहानी क्षेत्र पंचायत में जताई गड़बड़ी की आशंका, टीम से जांच कराने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक ने बीत 27 फरवरी को पिहानी ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख नहीं दिखा पाए तो राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से मिले बजट और खर्च का ब्योरा भी नहीं मिल पाया। अब परियोजना निदेशक ने पिहानी में कराए गए कार्याें और भुगतान के जांच को टीम गठित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एके मौर्या ने पिहानी ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय क्षेत्र पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख उन्हें नहीं दिखाए गए थे। इससे बजट और खर्च का ब्योरा भी नहीं मिल पाया था। परियोजना निदेशक ने वित्तीय गंभीर अनियमितता की आशंका जाहिर की है। सीडीओ को भेजी आख्या में कहा है कि निरीक्षण के समय क्षेत्र पंचायत बैठक रजिस्टर और कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण अभिलेख भी नहीं मिले थे। अभिलेख उपलब्ध न होने से विकास कार्यों और भुगतान की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लग गया है। परियोजना निदेशक ने सीडीओ को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि क्षेत्र पंचायत में अनुदान पंजिका प्रथम, द्वितीय और तृतीय अधूरी है।
क्षेत्र पंचायत के चेक रजिस्टर के माध्यम से काटे जा रहे हैं। कहा है कि निरीक्षण के दौरान बीडीओ टेंडर रजिस्टर, डेड स्टॉक रजिस्टर, उपभोग स्टॉक रजिस्टर, प्रशासनिक मद में खर्च किए गए रुपये की पत्रावलियां, क्षेत्र पंचायत के कार्यों में टेंडर धनराशि और जमानत राशि का विवरण, ऑडिट आपत्तियों के निराकरण और विभिन्न मदों में मिले रुपयों के उपभोग किए जाने संबंधी कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाए थे। इस मामले पर बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि परियोजना निदेशक को निरीक्षण के समय अभिलेख नहीं दिखाए जा सके थे। उनका दावा है कि अभिलेख बाद में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें