फोटो-11- पत्रकारों से वार्ता करते सीओ उमाशंकर उत्तम। संवाद
- फोटो : HARDOI
संडीला। सीओ संडीला का प्रभार संभालने के बाद उमाशंकर उत्तम ने बुधवार को कार्यालय में सर्किल के थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीओ ने प्रेस कांफ्रेंस की।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के चलते सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक लोगों को पाबंद करने का आदेश दिया गया है। इनमें वे लोग शामिल किए जाएंगे, जिनसे किसी भी प्रकार से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
कहा कि शस्त्र धारकों से चुनाव के दौरान अपने शस्त्र थाना और गन हाउस में जमा करने की अपील की जा रही है। शस्त्र धारकों से खरीदी गई कारतूसों का लेखाजोखा भी मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराना प्राथमिकता होगी। सीओ उमाशंकर उत्तम ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में कम शस्त्र जमा होंगे, उन थानों के संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे बूथों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। सीओ ने कहा कि वे फरियादियों के लिए हर समय उपलब्ध हैं। अगर किसी को कोई समस्या है तो उनसे मिलकर शिकायत दर्ज करा सकता है।