फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल उतार में सुस्ती पर दस राइस मिलर्स को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धान क्रय केंद्रों से अनुबंधित 10 राइस मिलों द्वारा कूटे गए चावल का केंद्रीय पूल में अपेक्षित रफ्तार से उतार/संप्रादन नहीं कराया जा रहा है। 10 राइस मिलों पर लगभग 1 लाख क्विंटल चावल की देयता बनी हुई है। समीक्षा के दौरान एडीएम संजय कुमार सिंह ने सभी 10 राइस मिल मिलों को नोटिस जारी करते हुए 20 मार्च तक चावल का केंद्रीय पूल में संप्रादन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि निर्धारित समय में चावल का उतार/संप्रादन न कराने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से शुरू हुई धान की खरीद 31 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। इस दौरान एक सैकड़ा से अधिक क्रय केंद्रों पर लगभग 22 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है। खरीदे गए धान की कुटाई के लिए आधा सैकड़ा से अधिक राइस मिलों से अनुबंध किया गया था। खरीद के साथ ही मिलों को कुटाई के लिए क्षमता अनुरूप धान आवंटित कर दिया गया था। खरीद बंद हुए लगभग दो महीने होने जा रहे हैं। इस दौरान अधिकांश राइस मिलरों द्वारा धान की कुटाई कर तैयार चावल का केंद्रीय पूल में संप्रादन कराया जा चुका है, लेकिन दस राइस मिलर्स ऐसे हैं जिनके द्वारा संप्रादन का काम काफी सुस्त गति से किया जा रहा है। इन 10 राइस मिलर्स पर लगभग एक लाख क्विंटल चावल की देयता बनी हुई है। मंगलवार को एडीएम संजय कुमार सिंह ने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर चावल संप्रादन की समीक्षा की। संबंधित मिलर्स द्वारा चावल संप्रादन में रुचि न लिए जाने पर एडीएम ने नाराजगी जताई। एडीएम ने नोटिस जारी कर मिल संचालकों को 20 मार्च तक चावल उतार/संप्रादन केंद्रीय पूल में कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि नियत तिथि तक चावल का केंद्रीय पूल में संप्रादन करने वाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन मिलों को जारी की गई नोटिस
एडीएम संजय कुमार सिंह ने मेसर्स एएसवी राइस मिल हरदोई, अंकुर फूड प्रोडक्ट हरदोई, एसके इंटर प्राइजेज कछौना, मेसर्स जय श्रीराम राइस मिल संडीला, मे. एनएल इंटरनेशनल माधौगंज, मे. रमा इंटरप्राइजेज संडीला, मे. स्वरूप फूड प्रोडक्ट शाहाबाद, मे. सीआर इंडस्ट्रीज शाहाबाद, अन्नपूर्णा राइस मिल संडीला व मे. मां वैष्णो राइस एंड ऑयल मिल हरदोई के संचालकों को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें