फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद में रोडवेज बसड्डे के निर्माण को नगर पालिका देगी भूमि

विज्ञापन
फोटो-11-बैठक को संबोधित करतीं नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो व मौजूद सभासद। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बे में रोडवेज बस अड्डा निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी के नगर पालिका बोर्ड को बस अड्डे के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। सब ठीक रहा तो शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो के बलाइकोट स्थित आवास पर बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि शाहाबाद में रोडवेज बस अड्डे की बेहद जरूरत है।
क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव नगर पालिका को भेजा है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ा मामला है और इस पर सभी सभासदों की सहमति जरूरी है। बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति पारित कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर स्थित नगर पालिका की भूमि पर बस अड्डे का निर्माण कराया जा सकेगा। नगर पालिका के सभी 25 सभासदों की बैठक में मौजूदगी पर खुशी जताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते कुछ कार्य बाधित हुए हैं, लेकिन फिर भी अधिकांश कार्य कराए जा रहे हैं।
बैठक के दौरान कुछ सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में अधिशासी अधिकारी विमला पति को बताया। इस पर उन्होंने समस्याओं को दूर करने के प्रति आश्वस्त किया। बैठक में सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, तारिक खां, यदुवीर, अखिलेश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, अजहर मसूर, आशीष अवस्थी, सुमित्रा कुमारी, बेबी त्रिपाठी, सरिता गुप्ता, डॉ. शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें