फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदा लगाकर गर्भवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा गांव में मंगलवार दोपहर गर्भवती ने फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के धनीपुर निवासी लाल बहादुर की पुत्री गुड़िया (22) की शादी बघौली थाना क्षेत्र के बरखेरवा निवासी पुनीत से एक साल पहले हुई थी। गुड़िया के ससुर मेवाराम के मुताबिक, पुनीत अपनी मां के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी गुड़िया और पिता मेवाराम रहते हैं। इन दिनों गुड़िया गर्भवती थीं। मंगलवार सुबह मेवाराम खेत गए थे।
दोपहर के समय जब वह खेत से वापस घर आए तो उन्होंने गुड़िया को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह गुड़िया के कमरे की ओर गए। वहां उन्हें कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो कमरे में गुड़िया का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता दिखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें