फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम गजरी स्थित ससुराल में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम गजरी निवासी रामतीर्थ की ससुराल उन्नाव जनपद के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपुरवा में है। उसकी पत्नी विंध्यवासिनी (22) गर्भवती थी। वह कुछ समय से मायके में रह रही थी। 28 सितंबर को पति रामतीर्थ उसे विदा कराकर घर ले आया था। सोमवार रात संदिग्ध हालात में विंध्यवासिनी की मौत हो गई।
ससुरालियों का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। जबकि मृतका के पिता रमेश का आरोप है कि दहेज के लिए पति रामतीर्थ, ससुर राकेश और सास ने उपचार में लापरवाही की और इसके कारण बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने रमेश की तहरीर पर पति, सास-ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एसओ रामलखन ने जानकारी होने से ही पल्ला झाड़ लिया। कहा कि हमें नहीं पता कहां मौत हुई। मायके वाले तहरीर लेकर आए तो हमने दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें