फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज एसडीएम ने पूर्ति कार्यालय में डलवाया ताला

विज्ञापन
तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में ताला डलवाने के बाद वहां मौजूद एक फरियादी से जानकारी लेते एसडीएम ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में बुधवार सुबह निरीक्षक और लिपिक न मिलने से नाराज एसडीएम ने कार्यालय में ताला डलवा दिया। इस दौरान केवल एक प्राइवेट कर्मी ही मिला। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

सुबह कार्यालय में जनसमस्याएं सुन रहे एसडीएम कपिल देव यादव से ग्रामीणों ने राशन कार्ड में गलतियां होने की शिकायत की। बताया कि वह कई बार तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसपर एसडीएम ने अर्दली को भेजकर पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा को बुलाया। उनके न मिलने की जानकारी पर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। यहां लिपिक राकेश यादव भी गैरहाजिर मिले केवल एक प्राइवेट कर्मी ही काम करते मिला।
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन न पूर्ति निरीक्षक मिले और न ही बाबू मिले। इससे नाराज एसडीएम ने कार्यालय में ताला डलवा दिया। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनके न आने की शिकायत की है, बुधवार को भी दोनों बिना सूचना दिए अनुपस्थित मिले। वह पूर्ति निरीक्षक व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें