फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी प्रधान के बेटे ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसके मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही है।
विज्ञापन

मझिगवां गांव निवासी प्रधान वीरेंद्र के बेटे अनिल कुमार (35) का शव बुधवार सुबह कमरे में फांसी पर लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि अनिल चार भाइयों मेें दूसरे नंबर पर था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। अनिल दिल्ली में मेडिकल फर्म में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पूर्व ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। अनिल की शादी हो चुकी है लेकिन उसके कोई संतान नहीं है। लगभग पांच साल पहले विवाद के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
उसका और उसकी पत्नी का कोर्ट में विवाद चल रहा है। पिता ने बताया कि इसको लेकर अनिल काफी परेशान रहता था। इसके कारण उसने जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें