फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघौपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान बाइक समेत निर्माणाधीन पुलिया के नीचे जा गिरे। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरनगर निवासी पूर्व प्रधान विशेश्वर सिंह यादव (58) शुक्रवार को बाइक से मल्लावां कस्बा आए थे। रात में वह वापस अपने गांव जा रहे थे। मल्लावां राघौपुर मार्ग पर कल्याणपुर गांव के निकट निर्माणाधीन पुलिया पर अज्ञात वाहन ने विशेश्वर की बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हेें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें