संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। क्षेत्र के दिवाली गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि शकील खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बा स्थित एक बैंक शाखा में उनका खाता है। बताया कि 19 दिसंबर को उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने बैंक जाकर शाखा प्रबंधक से जानकारी की तो पता चला कि 18 और 19 दिसंबर को उसके खाते से चार बार में कुल 50 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बैंक मैनेजर से डिटेल मांगी, लेकिन वह डिटेल नहीं दे सके। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।