फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिरा

विज्ञापन
नहर किनारे खाई में पलटा पड़ा आलू भरा ट्रक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। आलू लादकर बदायूं के उझानी से बिहार जा रहा ट्रक नहर पुल पर अनियंत्रित होकर सूखी पड़ी नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर डबल नहर पुल पर रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरा। ट्रक में लदे आलू की बोरियां इधर-उधर बिखर गईं।
चालक दीन मोहम्मद निवासी ग्राम पसाई व हेल्पर सोहेल अहमद निवासी जनपद संतकबीर नगर ने ट्रक से कूद कर जान बचाई। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक दीन मोहम्मद ने बताया कि वह बदायूं के उझानी कस्बे से ट्रक में आलू लादकर बिहार जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें