फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप, गलन हुई दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कई दिनों से कोहरे व गलन का प्रकोप रविवार को धूप निकलने के बाद न के बराबर रहा। धूप खिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार व मंगलवार को भी मौसम के साफ रहने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

पश्चिम से चलीं ठंडी हवाओं व कोहरे के बढ़ते प्रकोप ने मौसम को पूरी तरह से सर्दी के आगोश में ला दिया था।
दिन में सूरज न निकलने एवं सुबह शाम गलन बढ़ने के बाद लोग गर्म कपड़ों में दुबकने को विवश हो गए थे। घर हो या फिर दुकान लोग हीटर या ब्लोअर के सहारे ही रहे। चौराहों पर भी अलाव सुलग उठे थे, लेकिन रविवार को धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
लोग छतों पर या दुकानों के बाहर गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे गए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने संभावना जताई कि सोमवार व मंगलवार को भी धूप खिलने के बाद तापमान और ऊपर उठने के आसार हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बदली व शुक्रवार को बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश होने के बाद मौसम के पूरी तरह से बदलने के आसार हैं।
सोमवार, मंगलवार व बुधवार को मौसम गर्म होने के बाद गुरुवार को बदली व शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम और बेहतर होगा और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें