फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपालों पर लगने लगी अब हारजीत की बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में मतदान हो चुका है। आठ विस सीटों के लिए यहां 23 फरवरी को मतदान हो चुका है। चुनावी दौरे की थकान अपनी जगह, मगर सियासत की ऊर्जा अपनी जगह।
विज्ञापन

सो मतदान होने के अगले ही दिन घरों से निकले कई राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के समर्थक अब चुनावी परिणाम को लेकर बाजी लगाने लगे हैं। आलम यह है कि सार्वजनिक स्थानों से लेकर गांवों की चौपालों तक बस चुनाव के परिणामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
कई समर्थक अपने-अपने हिसाब से जीत-हार का गुणाभाग लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मोबाइल फोन के जरिए भी अपने परिचितों से उनके क्षेत्रों का हाल खबर जानने के बाद पूरा गुणा भाग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनावी परिणाम को लेकर गुणा भाग करते विभिन्न समर्थक किस तरह से चर्चाओं में मशगूल हैं, इसके नजारे खूब देखने को मिल रहे हैं। कई स्थानों पर चुनावी परिणामों को लेकर आपस में चर्चा करते लोग नजर आए।
कोई किसी की पोजीशन डांवाडोल बता रहा तो कोई किसी को बहुत मजबूत बता रहा। इतना ही नहीं मतदान प्रतिशत भी चर्चाओं में शामिल है।
पिछले चुनाव के मुकाबले कमोवेश बराबर लग रहे मतदान प्रतिशत को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। कुल मिलाकर चुनावी परिणाम के बुखार की तपन आगे फिलहाल चुनाव की थकान फीकी पड़ रही है।
चुनावी चर्चा शुरू
कछौना। जिले में चौथे चरण के मतदान के बाद जगह-जगह लोगों ने चौपाल लगाकर जीत-हार का दावा पेश किया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोगों में मतदान के बाद आंकड़ों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
अब सभी को 10 तारीख का इंतजार है। कस्बे के मंदिर के पास बैठे हैं कुछ ग्रामीणों से चुनाव को लेकर बात की गई तो हर व्यक्ति अपने प्रत्याशी की विजय को लेकर आश्वस्त नजर आया।
दिलीप, कौशल, शौकत, प्रदीप, रामप्रसाद, विनोद, सुनील आदि ने बताया कि मतदान के बाद मन में जीत-हार को लेकर व्याकुलता बढ़ गई है। मतदान के बाद हर कोई अपनेे प्रत्याशी को विजयी मानकर बहस करने में जुटे दिखे।
विज्ञापन

बालामऊ विधानसभा में कौन होगा नया विधायक इसको लेकर चर्चाओं की दौर तेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें