फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

903 बूथों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 09 Dec 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के अंतिम चौथे चरण का मतदान कराने के लिए बुधवार नौ दिसंबर को जिले के पांच ब्लाकों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी। इन ब्लाकों में 10 दिसंबर को 448 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।  
विज्ञापन

जिले में हुए पंचायत चुनाव के तीन चरणों में 19 में से 14 ब्लाकों में मतदान पूर्ण हो चुका है। चौथे चरण में शेष रहे ब्लाकों में शामिल संडीला, कछौना, कोथावां, भरावन व बेंहदर में मतदान कराया जाना है।

इन ब्लाकों में कुल 303 प्रधान व 3925 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया जाना है। इस चरण में कुल छह लाख 67 हजार 185 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। मतदान के लिए  448 मतदान केंद्र व 903 मतदेय स्थलों को तैयार किया गया है। अंतिम चरण का मतदान पूर्ण कराने के लिए इन पांच ब्लाकों के 448 केंद्रों पर 903 पोलिंग पार्टियां तैयार क ी गई हैं जिनको नौ दिसंबर को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम विजय गुप्ता ने बताया कि रवानगी को लेकर भी अधिकारियों को लगाया गया है जो कि मौके पर जाकर टीमों को रवाना करेगी। कछौना में ग्राम विकास अभिकरण सहायक अभियंता राजेश कुमार, संडीला में डीपीओ प्रकाश चौरसिया, भरावन में उपायुक्त स्वत रोजगार राजेश कुमार त्रिपाठी , बेंहदर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्राकोथावंा में जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव की टीम पोलिंग पार्टी रवाना करेंगे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारियों को भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी तक मौजूद रहने एवं टीमों को सहयोग करने को कहा गया है।

903 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, 90 रहेंगी रिजर्व में
चौथे व अंतिम चरण में शामिल 903 पोलिंग बूथों पर मतदान संपंन कराए जाने के लिए 3612 मतदान कार्मिकों को ड्यूटियां वितरित कर उन्हे प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा 361 कार्मिको को रिजर्व में भी रखा गया है। नौ दिसंबर को निर्धारित पोलिंग रवानगी स्थलों से 903 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा जबकि 90 पोलिंग पार्टियों को जबकि 90 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें