शहर कोतवाली क्षेत्र में बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे शिक्षक से बदमाश नकदी लूट कर चंपत हो गए। दिनदहाड़े चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में संचालित आर्यावत ग्रामीण बैंक से मंगलवार को देहात कोतवाली के मदार निवासी टीचर छबिनाथ पुत्र नन्हें ने एक लाख रुपये निकाले और उनको झोले में रखकर घर की ओर से चल दिए।
वह लालपुर चौराहे से अहिरोरी की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ ही दूर बढ़े थे। तभी पीछे से तीन बाइक सवार आए और उनकी साइकिल में टंगा झोला छीन कर भाग गए। इस घटना से वह भौचक्के रह गए। उहोंने शोर मचाया मगर तक तक बदमाश मौके से फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जबकि उसकी चंद कदम की दूरी पर ही चौकी संचालित है। उन्होंने घटना की सूचना दी। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।