फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चुनावी साल में सियासत का रंग हुआ चटक, होली मिलन के जरिए क्षेत्र मथ रहीं रजनी

विज्ञापन
फोटो-31-नरेश अग्रवाल। आर्काइव
विज्ञापन
हरदोई। चुनावी साल होने के कारण इस बार होली मिलन समारोह में सियासत का रंग खासा चटक है। आयोजन तो होली मिलन समारोह का हो रहा है, लेकिन इसी बहाने पूरे क्षेत्र को मथने की कवायद भी हो रही है। शाहाबाद से विधायक और प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी होली के बाद से मंगलवार तक अपने विधानसभा क्षेत्र में 31 होली मिलन समारोह आयोजित कर चुके हैं। हालांकि आयोजन समर्थक कर रहे हैं, लेकिन मंत्री की मौजूदगी को जन संपर्क जैसा माना जा रहा है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी यूं तो लगातार चौथी बार विधायक हैं, लेकिन शाहाबाद क्षेत्र से वर्ष 2022 में वह दूसरी बार विधायक चुनी गई थीं। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन में उन्हें मंत्री भी बनाया गया। उनकी गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी मंत्रियों में भी होती है। पिछले कुछ समय से अचानक ही शाहाबाद में भाजपा के टिकट के दावेदार बड़ी संख्या में सामने आ गए हैं। हालांकि रजनी तिवारी लगातार ही अपने क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं, लेकिन होली मिलन के बहाने वह अपना पूरा क्षेत्र मथ रही हैं। न सिर्फ सार्वजनिक कार्यक्रमों में बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी प्रबुद्ध लोगों के घर जाकर वह होली मिल रही हैं। इसे कहीं न कहीं चुनाव से पहले सघन जन संपर्क माना जा रहा है।


13 से आबकारी मंत्री के होली मिलन समारोह
सदर विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी होली मिलन समारोह के जरिए क्षेत्र को मथेंगे। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि 13 मार्च से आबकारी मंत्री विभिन्न समारोहों में शामिल होंगे। हालांकि वह एक दिन में तीन से चार बड़े बड़े आयोजन ही कर रहे हैं। फिलहाल उनके समर्थक इन आयोजनों की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



... और निगाहें 14 मार्च के समारोह पर
जिले भर में हो रहे होली मिलन समारोह के बीच सबकी निगाह 14 मार्च पर टिकी है। 14 मार्च को शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बारातघर में होली मिलन समारेाह आयोजित किया गया है। इस समारोह में पूर्व सांसद दिग्गज नेता नरेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अपने मुखर अंदाज के कारण लोकप्रिय नरेश अग्रवाल पर सबकी निगाह लगी है। इसकी बड़ी वजह यह भी है कि इस बार नरेश अग्रवाल न तो होली के दिन हरदोई आए थे और न ही अब तक होली मिलन में हरदोई आए हैं।

फोटो-31-नरेश अग्रवाल। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें