फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों के साथ सीएम के सामने रखी राजनीतिक स्थिति, असर भी दिखेगा : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
फोटो 35 : नरेश अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई की राजनीतिक स्थिति को तथ्यों समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रख दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका असर भी जल्द ही हरदोई की राजनीति पर दिखाई देगा। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों नरेश अग्रवाल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। इसके बाद से चर्चाओं का दौर चल निकला था।
विज्ञापन

वैटगंज स्थित आवास पर शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पूरी तरह व्यक्तिगत और राजनीतिक थी। राजनीतिक मसलों पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने टीईटी के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालने का निर्णय लिया है। यह निर्णय स्वागत योग्य है इससे शिक्षकों को राहत मिलेगी।
नरेश अग्रवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। हरदोई में इन कार्यक्रमों में और तेजी लाई जाएगी। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह टूट-फूट होने पर उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया गया है कि मरम्मत कराए बिना संबंधित फर्म को कोई भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, तब से पाकिस्तान बौखला गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी तुलना हिंदुस्तान से नहीं करनी चाहिए बल्कि बांग्लादेश जैसे छोटे देशों से करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। दोनों देशों में कटुता की भावना आती है तो इसका असर देशवासियों पर दिखाई पड़ता है। यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का देश भर में विरोध होता नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश हित के निर्णय ले रही है। इसी का परिणाम है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में उत्तर प्रदेश में काफी तेजी आई है। कानून व्यवस्था बेहद मजबूत हुई है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें