फोटो-17- कार्यक्रम में बोलते भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत। संवाद
सांडी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सांडी सीएचसी पर शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का हरदोई लोकसभा सांसद ने शुभारंभ किया और लोगों को सरकार के निर्देश पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए। सांडी सीएचसी पर लोकसभा सांसद जय प्रकाश रावत ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि जब परिवार की नारी स्वस्थ होगी तभी परिवार का कल्याण होगा।
सीएमओ भवनाथ पांडेय ने शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, गर्भवती महिलाएं, पुष्टाहार, टीबी मरीज और प्रसूता व नवजात शिशुओं को पुष्टाहार वितरण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने विचार व्यक्त किया।
मल्लावां में सेवा पखवाड़ा सप्ताह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। नगर मंडल अध्यक्ष अजीत कश्यप के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने जांच कराई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, संजीव कुमार समेत मंडल महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा, बाबा, मानसिंह यादव, तेज सिंह, अशोक राठौर, मिसबाहुद्दीन आदि मौजूद रहे।
भरावन
में अतरौली थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। विकास खंड भरावन सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर सपना शुक्ला, संजीव पटेल और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।