फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हरदोई में कंबू हत्याकांड की जांच को मिरगांवा पहुंची पुलिस की वर्दी फाड़ी, जमकर अभद्रता

Thu, 25 Feb 2021 06:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़हा में एक फरवरी की रात हुई हत्या की वारदात में शामिल लोगों को पुलिस से बचाने के नाम पर मिरगावां निवासी एक व्यक्ति ने जमकर वसूली की। बुधवार को घटना में शामिल रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने को पहुंची पुलिस को इसका पता चला तो वसूली करने वाले के घर जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। सिपाहियों की नेमप्लेट तोड़ दी और वर्दी फाड़ डाली। पूरे मामले में  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीती एक फरवरी की रात ग्राम हड़हा में मामूली विवाद में कंबू (31) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई शिव सिंह की तहरीर पर मिरगावं के निवर्तमान प्रधानपति समेत छह लोगों को नामजद करते हुए दस - बारह अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 
विज्ञापन

विवेचना के दौरान अज्ञात में शामिल रहे लोगों का पता चलने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। बुधवार की शाम हरपालपुर कोतवाली के दीवान राजेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार, सिपाही राहुल व दीपक कुमार के साथ मिरगावं गए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकडऩे पर  पता चला कि गांव निवासी महिपाल सिंह ने हत्याकांड के आरोपियों और विवेचना के दौरान सामने आए लोगों से पुलिस से बचाने के नाम पर वसूली की है।

इस पर उक्त चारों पुलिसकर्मियों ने महिपाल से पूछताछ शुरू की और कोतवाली चलने को कहा। इस पर महिपाल अपने घर में घुस गया। कुछ देर बाद महिपाल और उसके परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके कारण गांव में अफरा तफरी मच गई और किसी तरह पुलिसकर्मी वापस कोतवाली पहुंचे।

हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दीवान राजेंद्र कुमार की तहरीर पर महिपाल, उसकी पत्नी सुनीता और पुत्री उमा, राजपाल और उसके पुत्र राहुल, राहुल उर्फ  अजय कुमार और राम किशोर के विरुद्ध धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें