फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पॉक्सो का आरोपी छुड़ाकर पुलिस टीम को पीटा, 12 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाॅक्सो के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। परिजनों ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर लोहे की रॉड, डंडों, लात घूसों और सरिया से वार किया। घटना में दरोगा समेत दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में दस लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र का ढोलिया निवासी पॉक्सो का आरोपी रिशू वांछित चल रहा है। बुधवार को सुरसा थाने की पुलिस टीम को उसके घर में होने की सूचना मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक तौहीद हाशमी, दीवान कृष्ण कुमार रावत, सिपाही युवराज सिंह और महिला सिपाही मोनिका चौहान ढोलिया गए थे। तौहीद हाशमी के मुताबिक, रिशू घर के बाहर बैठा मिला था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसी बीच उसके पिता, राम नारायण, भाई अमित, विकास, विवेक, आशीष, बहन रेशमा, मां चंपादेवी, परिवार के ही नमोनारायण, अंजली और दो अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। रिशू को छुड़ा लिया।
इसके बाद रिशू ने भी परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम को लात घूसों, लोहे की रॉड, डंडों और सरिया से पीटा। घटना में तौहीद हाशमी और सिपाही युवराज सिंह को अंदरूनी चोटें आईं। इन सभी का मेडिकल कराया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पिटाई करने आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें