फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडीला कोतवाल सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में तैनात 15 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। बारिश के बीच एसपी अमित कुमार ने शासन से भेजे गए पदक पुलिस कर्मियों के सीने पर लगाए तो हर कोई गौरवान्वित हो उठा।
विज्ञापन

संडीला के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ला को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। निरीक्षक मोहम्मद इश्तियाक, श्याम सिंह और महेश सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह, विनोद कुमार चौहान, दीवान पुरुषोत्तम राय, शिवकरन यादव, मोहम्मद आलम, अनिरुद्ध कुमार सिंह को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। दीवान तुलाराम, होरीलाल, मोहम्मद मजीद, संजय मिश्रा, अहमद रजा को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
हरदोई शहर के सिविल लाइन्स निवासी अनिल मिश्रा लखनऊ में अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। अनिल मिश्रा फतेहपुर, बरेली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, सीतापुर, उन्नाव आदि जनपदों में तैनात रहे हैं। इससे पहले 2002 में सराहनीय सेवा सम्मान और वर्ष 2016 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न भी उन्हें मिल चुका है।
विज्ञापन

संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी दिनेश कुमार पांडेय रायबरेली में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से स्वतंत्रता दिवस पर रायबरेली में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें