फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
बेहटागोकुल थाने में आरक्षी सुदीप व मुद्रिका को पुरस्कार देते एसओ राकेश आनंद। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटागोकुल। इंटिग्रेटेड ग्रिवांड रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) में दर्ज ऑनलाइन सभी शिकायतें निपटाने में बेहटागोकुल थाना अव्वल आया है। थाने के आरक्षियों को एसओ ने पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

यहां पर आईजीआरएस की शिकायतों का अंबार लगा रहता था। जनवरी से अब तक आईजीआरएस पर 1000 शिकायतें आईं थी। थाने में तैनात आरक्षी सुदीप व महिला आरक्षी मुद्रिका ने शिकायतों के निस्तारण में अथक प्रयास किए। अक्तूबर की शुरुआत में उनकी मेहनत रंग लाई, जिससे ऑनलाइन शिकायतों की संख्या शून्य हो सकीं। एसओ राकेश आनंद ने दोनों आरक्षियों के कार्यों की सराहना कर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान साथी पुलिस कर्मियों ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें