हरदोई। ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक के किनारे चहलकदमी कर रहा छात्र रनथ्रू् ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपर पोखरी निवासी जगतपाल खेती करते हैं। परिवार में पत्नी विद्यावती, दो पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र रामप्रताप (20) कक्षा 12 का छात्र था। ग्राम कुर्रिया के निकट गांव के पास से निकले लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार दोपहर दो बजे रामप्रताप ईयरफोन लगाकर चल रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पिता जगतपाल का कहना है कि ग्रामीणों ने उसे ट्रेन आने की जानकारी देना चाही, लेकिन ईयरफोन लगा होने की वजह से उसे सुनाई नहीं दिया। बताया जा रहा है कि ईयरफोन पर वह गाने सुन रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।