फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली आज, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को शहर के सीएसएन कॉलेज मैदान में होने जा रही चुनावी रैली को लेकर शासन प्रशासन की ओर से जहां सुरक्षा व्यवस्थायें चाक चौबंद कर ली है, तो वहीं पार्टी की ओर से रैली के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उधर, यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएसएन कॉलेज मैदान पर सुबह 11 बजे से चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इसके लिए पार्टी की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लखनऊ से आए बड़े अफसरों ने बैठक करने के साथ ही स्थानीय अफसरों से बातचीत की।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस लाइन में बनाए गए हैलीपैड को लेकर शनिवार को हेलिकॉप्टर के उतरने एवं उड़ने का रिहर्सल किया गया।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में शहर की चाल ही बदल जाएगी। लखनऊ चुंगी स्थित सीएसएन पीजी कालेज में उनकी जनसभा और पुलिस लाइन में उनके हेलिकाप्टर के लैंडिंग की वजह से यह पूरा रूट सामान्य यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
लखनऊ चुंगी के आसपास से भी पब्लिक या प्राइवेट वाहन नहीं गुजरेंगे। केवल सुरक्षा व्यवस्था में लगे वाहनों को ही एंट्री होगी। पीएम के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक यातायात को नियंत्रित करने के लिए लखनऊ चुंगी से जुड़े रूटों को मुख्य रूप से डायवर्ट किया गया है।
शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले छोटे वाहन लखनऊ को जाने के लिए पिहानी चुंगी से डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बावन चुंगी, सांडी चुंगी, बिलग्राम चुंगी से सीधे सेमरा चौराहा की ओर निकाले जाएंगे।
यहां से सेमरा चौकी से खजुरमई तिराहा होते हुए लखनऊ की तरफ चले जाएंगे, जबकि लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें खजुरमई तिराहा से सेमरा चौकी, बिलग्राम चुंगी, सांडी चुंगी, नुमाइश चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड आएंगी।
फर्रुखाबाद की ओर से आने वाला ट्रैैफिक लखनऊ और बिलग्राम जाने के लिए जगदीशपुर से डायवर्ट किए जाएंगे। इस रूट की रोडवेज बसें बावन चुंगी से नुमाइश चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड आएंगी।
सीतापुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें महोलिया चौराहा से पिहानी चुंगी होते हुए रोडवेज बस स्टेशन आएंगी। हरदोई से सीतापुर को जाने वाली रोडवेज बसें इसी रूट से वापस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें