फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राज्य स्तरीय टीम के लिए शनिवार को चयनित होंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ओपन राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता का आयोजन लखीमपुर में किया जाना है। इसमें हरदोई से भी खिलाड़ियों की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन शनिवार को शंकर व्यायामशाला में किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार तक पंजीकरण होंगे।
विज्ञापन

शहर के सीतापुर रोड स्थित शंकर व्यायामशाला के माध्यम से ओपन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरदोई की टीम भी प्रतिभाग करेगी। व्यायामशाला की संचालक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर के बीच लखीमपुर के खेल मैदान पर होगी। इसमें आसपास के जिलों की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।
तीनों विधाओं में विभिन्न भार वर्ग में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए हरदोई की टीम का चयन किया जाएगा। इसमें संबंधित खेलों का कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार छह सितंबर को शाम चार बजे से होगा। इसके लिए खिलाड़ी शुक्रवार पांच सितंबर तक व्यायामशाला में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें