फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार्ययोजना के अनुसार काम न कराने पर 60 पंचायत सचिवों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कार्ययोजना बनाने के बाद उसी के अनुसार काम न कराए जाने पर जिला पंचायतराज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। लापरवाही पर 60 से अधिक पंचायत सचिवों को चेतावनी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि केंद्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की मद में रुपये होने के बाद भी काम न कराने वाले पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में खातों में रुपये होने और कार्ययोजना के अनुसार काम कराने की समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि वह गांवों में कराए जाने वाले काम और भुगतान की नियमित समीक्षा करें। कार्ययोजना में शामिल कामों की निविदा प्रक्रिया चार दिन के अंदर शुरू कराते हुए काम शुरू कराएं। कम स्थिति वाले ग्राम पंचायतों के सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई करें। विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करें।
समीक्षा बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग की मद में ग्राम पंचायतों के खातों में तीन करोड़, 69 लाख, 38 हजार, 569 रुपये और राज्य वित्त आयोग की मद में एक करोड़, 43 लाख, 49 हजार, 487 रुपये उपलब्ध होने की स्थिति सामने आई। बताया कि पंचायत सहायकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुष्मान कार्ड और फसल सर्वे का काम समय से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सफाई कर्मचारियों से गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई और कूड़ा एकत्रीकरण कराया जाए।
विज्ञापन


पंचायत सचिव की तैनाती, ग्राम पंचायतों का ब्योरा तलब :
विकास खंड टोडरपुर में तैनात पंचायत सचिव शबनम पटेल ने छह माह से कोई काम नहीं कराया है। टोडरपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत सचिव शबनम पटेल की तैनाती ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना और अन्य अभिलेखों को कार्यालय में उपलब्ध कराएं। कार्ययोजना और अभिलेखों के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें