फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल परिसर में जल्द बनेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
फोटो-39- विधायक नितिन अग्रवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोविड-19 के लखनऊ रोड स्थित एल-2 अस्पताल के परिसर में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगेगा। सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने इसके लिए अपनी निधि से 50 लाख रुपये देने की पेशकश की है तो स्नातक क्षेत्र के एमएलसी अवनीश सिंह ने भी अपनी निधि से एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

इन सबसे इतर स्वास्थ्य महकमा भी यूनीसेफ के जरिये ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए प्रयासरत है। कुल मिलाकर जो कोशिशें हो रही हैं, उनका सकारात्मक परिणाम अगले तीन से चार दिन में देखने को मिलेगा।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से 50 लाख रुपये ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने के लिए देने की घोषणा की है। रविवार को ही सदर विधायक ने डीएम अविनाश कुमार और सीएमओ डॉ.एसएम त्रिपाठी से बातचीत की।
विज्ञापन

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट जल्द लगवाने के लिए विधायक ने इससे संबंधित वेंडर से भी संपर्क किया है। सीएमओ ने बताया कि सदर विधायक की ओर से प्रस्ताव मिला है।
आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द प्लांट लगवाने की कोशिश की जा रही है। उधर दूसरी ओर स्नातक क्षेत्र के एमएलसी अवनीश सिंह ने भी अपनी निधि से हरदोई में अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का प्रस्ताव दिया है।
एमएलसी ने बताया कि अपने स्नातक क्षेत्र के सभी जनपदों हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुरखीरी, प्रतापगढ़ के जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने और इसका खर्च उनकी विधायक निधि से वहन किए जाने के संबंध में पत्र भेज दिया है।
इस सबके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी शासन को एक प्रस्ताव भेज कर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने की मांग की है। महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यूनीसेफ से मिलने वाली मदद से यह प्लांट हरदोई अस्पताल में लगवाए जाने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने भी इस संबंध में संस्तुति करते हुए शासन को लिखा है।
जल्द आएंगी दो एलएएस एंबुलेंस
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपनी निधि से दो एंबुलेंस लिए जाने के निर्देश दिए हैं। एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम होगा। एक एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी, जबकि दूसरी एंबुलेंस रेडक्रास सोसाइटी को दी जाएगी। इससे भी मरीजों को राहत मिलेगी।

फोटो-40- एमएलसी अवनीश सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें