फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 4.49 करोड़ से बनेगा पिहानी-कुल्हावर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। लंबे समय से जर्जर पिहानी-महोली मार्ग के आठ किलोमीटर भाग (पिहानी-कुल्हावर) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। शनिवार को मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन


पिहानी-कुल्हावर मार्ग के निर्माण के लिए सांसद जय प्रकाश और निवर्तमान राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी ने बूढ़ागांव में भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया।

इसी मार्ग पर पूर्व राज्यसभा सदस्य का गांव और पौराणिक स्थल धोबिया आश्रम भी है। मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुई मार्ग निर्माण स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन


पिहानी से कुल्हावर तक मार्ग निर्माण पर 4,49,00,000 रुपये खर्च होंगे। यहां पर पारुल दीक्षित, कुशी वाजपेयी, धर्मेश मिश्रा, अनुपम मिश्रा, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें