फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंदों ने खुद ही कर दी बैरिकेडिंग, लिखा बाहरी न आएं

विज्ञापन
बर्फ वाली गली पर लोगों द्वारा की बैरिकेडिंग व लगाया गया बैनर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में कोराना का एक पॉजिटिव केस आने के बाद सहमें लोग बाहरियों के प्रवेश को लेकर खासे सतर्क हैं। बस स्टैंड स्थित बर्फ वाली गली में लोगों ने बैरिकेडिंग कर कृपया बाहरी लोग गली में न आएं का बैनर तक लगा दिया हैं।
विज्ञापन

यही सावधानी मोहल्ला छिपीटोला के बाशिंदों ने भी बरती है।
लॉकडाउन के दौरान भी बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर जहां एक ओर पुलिस को डंडे फटकारने पड़ रहे हैं वहीं कुछ जागरूक लोग इसे प्रभावी रखने में आगे हैं।
बस स्टैंड की बर्फ वाली गली में करीब आठ-दस परिवार रहते हैं। इस गली के राधे, छोटेलाल, रंजीत व शैलू आदि ने बैरिकेडिंग लगाने के साथ-साथ बैनर लगा दिया है। छिपीटोला में भी बाहरियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें