दो घंटे की छूट मिलने के बाद किराना की दुकान पर पहुंचे खरीददार। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के मोहल्ला लोहानी निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लगाए गए कर्फ्यू में मंगलवार को दो घंटे की ढील दी गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर व जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं।
पिहानी में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गत शुक्रवार को डीएम ने तीन दिन की पूर्ण बंदी के आदेश दिए थे, जिसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। मंगलवार को इसमें दो घंटे की ढील दी गई।
कोतवाल ने नगर में घोषणा की कि शाम छह से रात आठ बजे तक दवा, किराना, फल, सब्जी व दूध आदि की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। रात आठ बजे से पुन: लॉकडॉउन लागू हो जाएगा। इस दौरान बिना अनुमति के किसी भी वाहन के संचालन पर पाबंदी रहेगी। छह बजते ही जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोग बाहर निकले और कस्बे में कई दिन के बाद थोड़ी चहल पहल नजर आई।