संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। थाना क्षेत्र के हड़हा मलिकापुर गावं में मंगलवार की रात छह मकानों में हुई चोरी के मामले में गुरुवार को फोरेंसिक टीम ने गावं पहुंचकर पीड़ितों से बात की। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट लिए गए। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं चोरी की वारदातों के बाद गांव में लोग रतजगा कर रहे है।
पाली थाने के हड़हा मलिकापुर गावं में मंगलवार की रात बलवीर, अशोक, रामप्रकाश उर्फ कुंदनने, रावेंद्र, ब्रजेश, रमादेवी के मकानों में से अज्ञात चोरों ने नकदी जेवर सहित लाखों का सामना पार कर दिया था। एक ही रात में हुई छह घरों से चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग रात में जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।
गुरुवार को पुलिस टीम के साथ फोरेंसिंक टीम गावं पहुंची। टीम ने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी की और मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। सूत्रों की माने तो घटना के दो तीन बीत जाने से फोरेंसिक टीम के हाथ कुछ खास नही लगा है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि टीम जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।