फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तिपहिया साइकिल रेस और बेबी शो में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांधी जी और शास्त्री जी के जयंती समारोह में रविवार को नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। तिपहिया साइकिल रेस और बेबी शो में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी जन कल्याण समिति की तरफ से समारोह में गांधी भवन में बेबी शो में अद्रीजा सिंह, श्रव्या गुप्ता, आराध्या सिंह, आद्या कुशवाहा, चिन्मय तिवारी सहित 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीन पहिया साइकिल रेस में अरुनिता सिंह, रेयांश आनंद, अविराज, समीक्षा सिंह, अथर्व सहित 25 बच्चों ने भाग लिया। बेबी शो और साइकिल रेस के निर्णायक डॉ. अमरजीत सिंह अजमानी और डॉ. प्रतीक्षा कटियार रहीं।
वहीं बच्चों ने भाषण, सुलेख और श्रुतलेख प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में अर्पित कुमार अवस्थी, शाक्य सिंह, कुशाग्र, सौरभ, शिवांश दीक्षित, विराट सिंह सहित 31 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता में मुस्कान, आरोही, कृष्ण गुप्ता, अनुष्का वर्मा, देव प्रकाश मिश्रा, विज्ञानी अग्निहोत्री, जय पांडेय सहित 16 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

श्रुतलेख प्रतियोगिता में अद्वैता द्विवेदी, मधुर श्रीवास्तव, अर्पित गुप्ता, दिव्यांश शुक्ला, सागर गुप्ता, जितिन यादव, मुसाब अंसारी सहित 17 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर बाबू अली, नवल किशोर, मनीष मिश्रा, अविनाश गुप्ता, जसवीर कौर, जोगिंदर गांधी, करुणा शंकर द्विवेदी, आलोकिता श्रीवास्तव, अनीता मिश्रा, बाबू अली, देवेंद्र विक्रम सिंह, एसएस द्विवेदी, सुयश बाजपेयी, अनिल श्रीवास्तव, डॉ. करीमुल्ला कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें