फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीबीएसई अंडर-19 नेशनल क्रिकेट के लिए अर्पित का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के टड़ियावां ब्लॉक के नीर गांव के एक किसान परिवार के बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उपलब्धि हासिल की है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की तरफ से सीबीएसई अंडर-19 क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता में गेंदबाजी के हुनर से निर्णायकों का ध्यान खींचा। प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन ट्रायल्स में प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

सीबीएसई अंडर-19 क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज में सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन के ट्रायल लिए जा रहे हैं। इसमें सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह ने भी प्रतिभाग किया है। नीर गांव निवासी देश दीपक सिंह के बेटे अर्पित ने गेंदबाजी में अपने हुनर को निखारा। अर्पित ने ईस्ट जोन-ए टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने महज तीन ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान मिला।
बेटे के चयन पर उनके माता-पिता ने कहा कि स्कूल और क्रिकेट एकेडमी ने बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग दिया, जिससे उसका सपना साकार हो सका। अर्पित के कोच सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी उपलब्धि में स्कूल परिसर स्थित अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण, डाइट और जरूरी खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए। विद्यालय प्रबंधक शिखर अग्रवाल ने भी अर्पित के अभ्यास और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानाचार्या लीना सिंह ने अर्पित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन



मदुरै में 13 अक्तूबर से लगेगा विशेष कैंप
राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने के लिए अर्पित सिंह 13 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय विशेष क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, 24 से 30 अक्तूबर के बीच सीबीएसई बोर्ड नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। जहां अर्पित देश भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें