फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक-शिक्षक में हाें अच्छे संबंध

Sat, 08 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठक के दौरान नवागत प्रधानाचार्या सुमन लता द्विवेदी ने रूबरू होते हुए समस्याओं और इनके निदान पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि समय-समय पर विद्यालय आकर अपने बच्चे की शैक्षिक स्थिति का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या ने कहा कि स्कूल में ज्यादा सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों पर कुछ सख्तियां भी की जा रहीं है, जो सुधार के लिए ही हैं। छात्र-छात्राओं के लिए पीसीओ और कैंटीन अलग-अलग कर दी गई है। असेंबली के लिए हाल के निर्माण की तैयारी है। अभिभावकों से आह्वान किया कि स्कूल में बच्चों ने मुलाकात के दौरान अपने सुझाव भी रजिस्टर में दर्ज कराएं।

विद्यालय स्टाफ से अभिभावक के संबंध मधुर होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में गठित होने वाली कमेटियों, प्रबंध समिति, सलाहकार समिति, मेस कमेटी, वीपीएसी व पीटीसी आदि के गठन के बारे में जानकारी देते हुए इनके उद्देश्य भी बताए। इसके बाद उन्होंने मौजूद अभिभावकों से उनकी समस्याएं और सुझाव मांगे।
विज्ञापन


अभिभावकों की ओर से गर्ल्स हास्टल की बाउंड्रीवाल ऊंची कराने की बात कही। इस पर प्रधानाचार्या ने इस सुझाव के साथ फर्श रिपेयरिंग को भी जोड़ते हुए कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है। बैठक में स्टाफ की ओर से एके उपाध्याय, केके दिवाकर ओएन झा, किरन कुमारी, एसएफ शाह, ज्ञानबक्श, राजेश कुमार, मीरा देवी, प्रदीप, शिशुनाथ, ऊषा देवी, संतोष कुमार, वीरपाल सिंह व रामपाल वर्मा आदि मौजूद थे।

उधर, नवोदय स्कूल में पहली बार अभिभावक शिक्षक समिति समेत अन्य कमेटियों का गठन हुआ। समिति में प्रियंक दीक्षित, दुर्गा सिंह, रामकिशोर सिंह, सुदामा प्रसाद, मेनका देवी, सर्वेंद्र सिंह, रामलखन, गीता वर्मा, रजनी शर्मा, परशुराम, मोहम्मद इदरीस, उमा देवी, मेनका, संजय पांडेय, इंद्रपाल, रामकिशोर सिंह आदि के साथ पांच टीचरों अवधेश प्रसाद, एके मिश्रा, एमएन तिवारी, एचएस तुरक व शिक्षारानी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें