फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक बब्बू समेत चार बसपा से बाहर

Wed, 20 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बसपा प्रतीक - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को पूर्व विधायक व शाहाबाद पालिकाध्यक्ष आसिफ खां बब्बू समेत चार पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि पार्टी मुुख्यालय से मिले पत्र को उन्होंने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पत्र के मुताबिक पूर्व विधायक के अलावा जोन कोआर्डिनेटर लखनऊ मंडल श्रवण कुमार गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर लखनऊ मंडल प्रदीप राजवंशी और कार्यकर्ता राजीव कुमार वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में निष्कासित बसपा नेता चुप्पी साधे हैं।

सूत्रों के मुताबिक ब्लाक प्रमुख और एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी न होने के बाद भी पूर्व विधायक समर्थक लामबंद होकर सपा के खेमे में वोट डालने पहुंचे थे। यह मामला भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। समझा जाता है कि अन्य पदाधिकारियों पर भी ऐसे ही कुछ मामलों को लेकर गाज गिरी है। गौरतलब हो कि शाहाबाद ब्लाक प्रमुख के पद पर सपा प्रत्याशी रोली गुप्ता ने जीत दर्ज कराई थी। वहीं एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन ने खासी बढ़त के साथ जीत का परचम फहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें