फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोर से एक दोस्त ने किया कुकर्म दूसरे ने बनाया वीडियो, दोनों पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दोस्त ने किशोर से कुकर्म किया। इस दौरान मौजूद दूसरे दोस्त ने इसका वीडियो बना लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कुकर्म करने और वीडियो बनाने के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोर (15) ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे गांव में ही रहने वाले उसके दो दोस्त घर पर आए। टहलने चलने की बात कहकर खेतों की तरफ ले गए। आरोप है कि मक्के के खेत के पास से गुजरने के दौरान एक दोस्त ने उसके साथ कुकर्म किया जबकि दूसरे ने इसका वीडियो बना लिया।
घटना की जानकारी किसी को भी देने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी भी दी। शनिवार को किशोर ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें