फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैर धोते समय संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरे युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
फोटो-8-पुनीत मिश्रा। स्रोत परिजन
विज्ञापन
मल्लावां। कल्याणी नदी में आई बाढ़ के पानी में पैर धोते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह हुई घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक भी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेजीपुर निवासी पुनीत मिश्रा (19) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक गांव के पास से कल्याणी नदी निकली है। इन दिनों बाढ़ के कारण नदी में पानी का बहाव तेज है। रविवार सुबह पुनीत खेत में खड़ी फसल देखने के लिए गया था। खेत देखकर वापस घर जाते समय सोतहिया पुलिया के पास वह पैर धोने लगा। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह नदी में ही डूब गया। आसपास खेतों मं मौजूद लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर नदी से पुनीत को निकाला और सीएचसी ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू भी घटना का पता चलने पर सीएचसी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। लेखपाल सुबोध वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

फोटो-8-पुनीत मिश्रा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें