हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शेखपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा उसका साला घायल हो गया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के वक्त बाइक सवार चला रहे जीज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
हरपालपुर थानाक्षेत्र के ककरा गांव निवासी नन्हें (38) सब्जी का व्यापार करता था। उसकी शादी लोनार थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर जिले के थाना कांत क्षेत्र के पलेउरा गांव की रजनी से हुई थी। परिजनों ने बताया कि साला रामभजन शनिवार को किसी काम से बहन रजनी के घर आया था। शाम को वह बहनोई नन्हें के साथ बाइक से पलेउरा गांव घर जा रहा था। शेखपुर गांव के पास फर्रुखाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नन्हें की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे नन्हें की मौके पर मौत हो गई। रामभजन घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। नन्हें के सिर पर आई गहरी चोट आई थी।