कछौना (हरदोई)। सीतापुर से हरदोई की सीमा में घुसे बाघ को खोजने के लिए तीसरे दिन शनिवार को भी वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। लेकिन न तो बाघ मिला और ही पंजों के निशान।
वन रेंज अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि कोथावंा ब्लाक के ही गांव कल्याण मन से आगे सैफूखेड़ा, भैनगाव आदि गांवों में करीब 10 किलोमीटर तक रात व दिन में कांबिंग की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी कांबिंग जारी रहेगी। रहीमाबाद रेंज को अलर्ट कर दिया गया है। पूरी संभावना है कि बाघ यहां से निकल गया है। गौरतलब है कि गुरुवार और शुक्रवार को क्षेत्र के गांव रामपुर तक गोमती नदी के किनारे कांबिंग में पंजों के निशान मिले थे।