फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, जीजा साले समेत तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली संडीला मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार जीजा साले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी निवासी उमेश (24) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। 14 मई को गांव आया था। शनिवार रात वह अपने चचेरे भाई अमित (25) के साथ बाइक से अतरौली जा रहा था। इसी दौरान रूपताल निवासी राज कुमार (32) अपने साले गंगापुर निवासी सुमित (22) के साथ बाइक से ढिकुन्नी जा रहे थे। अतरौली-संडीला मार्ग पर कन्हौरा के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं।
घटना में दो बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भरावन लाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। उमेश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में हैं। घायलों का उपचार लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें