फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से जलमग्न हुई डेढ़ हजार बीघा फसल

Fri, 11 Aug 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
तेज बहाव के साथ खेतों की ओर जाती पानी की धार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बरहस के  मजरा बरगदिया पुरवा के पास गुरुवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते शारदा नहर कट गई। नहर कटने के बाद पानी तेजी से खेतों में पहुंचने लगा, सुबह होते-होते हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीण नहर किनारे इकट्ठा हो गए और मिट्टी डालकर बहाव रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते काम नहीं बना।  एसडीएम बिलग्राम, तहसीलदार व अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। दोपहर बाद नहर की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


बदगदियापुर गांव के पास से निकली शारदा नहर गुरुवार देर रात कट गई। नहर का पानी तेजी से खेतों में भर गया। पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया। तड़के  शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव के किनारे पानी भरा देख अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर किनारे पहुंच गए और पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते वह असफल हो गए। ग्रामीणों ने एसडीएम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

इस बीच पानी के तेज बहाव नहर करीब 40 फीट तक कट गई। नहर के पानी से आस पास की करीब डेढ़ हजार बीघा फसल जल मगभन हो गई। एसडीएम बिलग्राम एपी सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार व सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार, सहायक अभियंता मोहम्मद शाहिद अंसारी प्रथम, सुशील कुमार व राम नरेश गौतम समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


एक्सईएन ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर नहर की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार की ओर से कटान वाली जगह में बालू और मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन बहाव तेज होने के कारण काम में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने नहर में पानी रोके जाने के लिए अफसरों से बात की है। एसडीएम एपी सिंह ने बताया कि जल्द ही कटी हुई पटरी मरम्मत करा दी जाएगी।

पानी में डूब गई धान और मक्के की फसल
नहर कटने से बरगदियापुर समेत क्षेत्र के ग्राम बरहस, हुमायूं पुरवा, असमा, रुद्दीखेड़ा, पहुंतेरा, चंपा पुरवा आदि कई गांवों के किसानों की हजारों बीघा फसल बो रखी थी। किसान सालिगराम, छोटेलाल, गया प्रसाद, गंगाचरण, सरवन, राम रतन, हेमनाथ, केसनू, बाबूराम, श्यामलाल, जियालाल समेत अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में इस समय धान और मक्का समेत खरीफ की अन्य अन्य फसलें खड़ी थीं। पानी भरने से फसल पूरी तरह से डूब गई है। पानी कम न हुआ तो फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी।

जिधर नजर गई बस पानी दिखा
 बरगदियापुर में गुरुवार की रात शारदा नहर कट जाने के बाद तेजी से पानी खेतों में भर गया। बहाव के चलते नहर की मिट्टी कटने से खाईं और बड़ी हो गई। जिससे पानी का बहाव तेज हो गया। दोपहर होते होते नहर से निकले पानी ने करीब तीन से चार किलोमीटर क्षेत्र को अपनी जद में ले लिया। दोपहर में जब एसडीएम एपी सिंह समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे तो हालात देखकर वह भी हैरान रह गए। इसके बाद नहर की मरम्मत का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें