फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के दौरान छज्जा ढहने से वृद्ध की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां में शनिवार रात बूंदाबांदी व तेज हवाएं चलने के दौरान जर्जर छज्जा ढह गया। मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

बिजगवां निवासी श्रीराम (65) शनिवार रात बूंदाबांदी होने पर घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और जर्जर छज्जा ढह गया। मलबे में श्रीराम दब गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर श्रीराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने रविवार सुबह घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी। बताया कि श्रीराम खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी शिववती, दो बेटे विनोद और रामकुमार हैं। सूचना मिलने पर लेखपाल विशेश्वर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों को मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें