फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे दु:ख भंजन, मारू ति नंदन सुन ले मेरी पुकार....

विज्ञापन
फोटो-39-नारायण धाम में संगीतमयी सुंदरकांड के दौरान आरती करते श्रद्धालु जीतेश दीक्षित। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नारायण धाम में श्रद्धालुओं द्वारा शनिवार की देर शाम सुंदर कांड का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतमयी सुंदर कांड पाठ में श्रद्धालुओं ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भी झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

सुंदरकांड की शुरुआत में जीतेश दीक्षित ने श्री गणेश भगवान का पूजन किया। आचार्य व उनके सहयोगियों ने विधिविधान से पूजन कराया। कन्नौज से आए पंडित राजन अवस्थी व उनकी टीम ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान पंडाल सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजता रहा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर तरंग जैन, अमिताभ शुक्ला, अमित त्रिवेदी, अनुपम पांडे, अंबुज शुक्ला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें