हरदोई/संडीला/हरियावां। लोक आस्था और भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ मइया का श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से पूजन-अर्चन किया। व्रती महिलाओं ने सरोवर और घरों में बनाए गए कृत्रिम सरोवर के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को भोग-प्रसाद के साथ अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, मंगलवार को उदय होते भगवान सूर्य की उपासना और अर्घ्य दिया जाएगा।
शहर के चांद बेहटा में व्रती महिलाओं के लिए सरोवर न होने पर परिवार के सदस्यों ने घर पर ही कृत्रिम सरोवर बनाया। वहीं, डीएम आवास में भी कृत्रिम सरोवर बनाया गया है। वहां पर डीएम अनुनय झा की मां अलका झा और मौसी आभा झा ने भगवान सूर्य का पूजन-अर्चन किया और अर्घ्य दिया। चांद बेहटा में व्रती महिलाओं में तृप्ति, मीरा, अजिता, तुषार, आदित्य, किरन, पुष्पा, अरविंद, अंशी और लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने छठ मइया का पूजन-अर्चन कर परिवार में सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
संडीला नगर और औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शीतला माता मंदिर सरोवर और औद्योगिक क्षेत्र में पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और भगवान सूर्य की उपासना की।
हरियावां चीनी मिल में व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पुत्र व पति की लंबी आयु की कामना की। सुनीता जायसवाल ने बताया कि वह लगातार छठ व्रत रखती आ रही हैं। मेजर अमित कुमार ने बताया कि चीनी मिल में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
फोटो 28: छठ पूजन में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य भोग-प्रसाद अर्पित करतीं गीता। स्रोत : स्वयं