हरदोई/संडीला/हरियावां। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा में रविवार को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। पूजन सामग्री अर्पित की। कृत्रिम तालाब में खड़े होकर महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
छह पूजन के बनाए गए स्थलों पर व्रती महिलाओं के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। छठ मइया के जयकारों से पूजा स्थल गूंज उठे। शहर में चीनी मिल कालोनी के पास बनाए गए कृत्रिम तालाब पर गीता, सीता, तृप्ति, अनसी और मीरा आदि ने पूजन कर सुख-सौभाग्य की कामना की। वहीं रेलवे स्टेशन पर पहली बार छठी मैया का पूजन हुआ। महिलाओं ने गीत गए। अस्थाई तालाब में अर्घ्य दिया। रेल कर्मचारी अजय पांडेय की पहल पर पूजन स्थल बनाया गया। बनारस निवासी अजय पांडेय ने बताया कि वैसे तो वह हर साल छठ पूजा के लिए नैमिषारण्य धाम जाते थे, लेकिन इस बार यहीं पर पूजन का निर्णय लिया। रेल कर्मचारियों के परिवारों ने पूजन में भाग लिया।
संडीला।औद्योगिक क्षेत्र में कृत्रिम तालाब और शीतला माता मंदिर स्थित कुंड पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूध और जल से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। केला, गन्ना, नारियल, ठेकुआ, फल और अन्य पूजन सामग्री से सजे सूप आकर्षण का केंद्र रहे। पं. शिव सहाय तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। अंजू राय, किरन राय, रंजू तिवारी, सीमा शर्मा, शकुंतला, काजल, पूजा, आरती, सीमा सोनी और अमृता तिवारी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
हरियावां। चीनी मिल कालोनी मंदिर पर महापर्व छठ की विशेष पूजा-अर्चना की। कृत्रिम तालाब में खड़े होकर अर्घ्य दिया। सुनीता देवी, कांति देवी, किरण दुबे, उमरावती आदि महिलाओं ने पूजन किया। यूनिट हेड कुलदीप सिंह ने बताया मिल प्रशासन ने व्यवस्थाएं जुटाई हैं।
फोटो 43: शहर में वेदी पर पूजन करतीं व्रती महिलाएं। संवाद
फोटो 43: शहर में वेदी पर पूजन करतीं व्रती महिलाएं। संवाद
फोटो 43: शहर में वेदी पर पूजन करतीं व्रती महिलाएं। संवाद