फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों की बिजली कटेगी

Wed, 21 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों की बकाएदारी है। इससे विभाग को घाटा हो रहा है और इसको लेकर ही अब विभाग सरकारी कार्यालयाें पर शिकंजा कसेगा। मध्यांचल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक ने बुधवार को जनपद आकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकाएदारों की अदायगी की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक शमीम अहमद ने मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव के साथ जिले में आकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय होटल में समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से जनपद की राजस्व वसूली के बारे में जानकारी ली। इसमें सरकारी बकाया अधिक होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सरकारी कार्यालयों पर करोड़ों रुपये की बकाएदारी होने पर

उन्होंने वसूली के निर्देश दिए और कहा कि जिन विभागों से बकाया अदा नहीं किया जाए, वहां कनेक्शन काट दिया जाए। प्रबंध निदेशक ने इसके बाद जनपद की विद्युत आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली। इसमें संडीला और मल्लावां में लाइन लॉसेस की कमी के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को बड़े बकाएदारों की सूची तैयार उनसे वसूली करने के भी निर्देश दिए। इसके
विज्ञापन


अतिरिक्त अभियान चलाकर घरों में लगे मीटरों को बाहर लगाने के लिए निर्देशित किया है। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता श्रीशचंद्र श्रीवास्तव व राजाबाबू कटियार, उपखंड अधिकारी पंकज भारती व अरविंद गौतम तथा अवर अभियंता केपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव व पियूष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें